लड़कियों का महीना क्यों रुक जाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

एब्सेंट पीरियड्स की स्थिति :- एब्सेंट पीरियड्स को एमेनोरिया के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐसी स्थिति होती है जब पीरियड्स नॉर्मल होते हैं, लेकिन किसी महीने अचानक से आने बंद हो जाते हैं। महिला प्रेग्नेंट नहीं होती, न ही मेनोपॉज स्टेज में होती है, बावजूद इसके जब उसे पीरियड्स नहीं होते, तो उसे एब्सेंट पीरियड्स कहते हैं।

2 तरह का होता है एमेनोरिया:-

प्राइमरी एमेनोरिया - एमेनोरिया यानी एब्सेंट पीरियड्स दो तरह के होते हैं, जिन्हें प्राइमरी और सेकेंडरी के नाम से जाना जाता है। प्राइमरी एमेनोरिया उस स्थिति को कहते हैं, जब पीरियड्स आने की उम्र निकल जाती है, लेकिन पीरियड्स नहीं आते। 14-16 साल तक पीरियड्स न आने की स्थिति प्राइमरी केटेगरी में आती है।

सेकंडरी एमेनोरिया - इस स्थिति में पीरियड्स आने अचानक से बंद हो जाते हैं। इसकी वजह लाइफस्टाइल, फैमिली हिस्ट्री, कोई गंभीर बीमारी या सर्जरी हो सकती है। कई मामलों में दवाइयां या थेरेपी भी पीरियड्स मिस होने की वजह होती है। इसके अलावा एबॉर्शन, ओवरी सर्जरी के कारण भी पीरियड्स रुक सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info